मण्डल रेल प्रबंधक ने किया फाफामऊ -जंघई-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण
रेलपथ पर स्थित स्टेशनों एवं ट्रैक को परखा

लखनऊ : 05 सितंबर 2024 को उत्तर रेलवे, लखनऊ के मण्डल रेल प्रबंधक, श्री एस. एम. शर्मा ने मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ फाफामऊ -जंघई-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण किया l उन्होंने फाफामऊ से जंघई विंडो ट्रेलिंग करते हुए ट्रैक की संरक्षा को परखा एवं वर्षा ऋतु के दौरान ट्रैकों के अतिरिक्त रखरखाव की बात कही ी
इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबंधक ने जंघई स्टेशन के यार्ड में पहुंचकर जंघई-उग्रसेनपुर के बीच प्रारंभ होने वाले 14.62 किमी. के रेलखंड के दोहरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में अपने सुझाव एवं आवश्यक निर्देश पारित किए I इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि ने मण्डल रेल प्रबंधक से भेंट करके उनको अपने क्षेत्र का रेल संबंधी ज्ञापन सौंपा I मण्डल रेल प्रबंधक ने गौरा स्टेशन पर पैनल रूम का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से संवाद करके उनके संरक्षा ज्ञान को आँका तथा स्टेशन के निकट स्थित लिमिटेड हाइट सबवे 72 B के कार्य की जानकारी प्राप्त की I निरीक्षण के अगले चरण में मण्डल रेल प्रबंधक ने माँ बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ जं. स्टेशन पर ट्रैक के प्वाइंट संख्या 209 का निरीक्षण किया I इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, सुश्री नीलिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए I



