अरबिंदो कॉलेज ने नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश लिए फर्स्ट ईयर के छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया
हिन्दी विभाग ने अपने छात्रों को अलग से दी जानकारी , हिन्दी विषय में है रोजगार के ज्यादा अवसर : डॉ. सुमन

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज ने बृहस्पतिवार को शैक्षिक सत्र –2024 -25 में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिए बी. ए. प्रोग्राम , बी. कॉम .(ऑनर्स ) बी.कॉम. प्रोग्राम व बीएससी प्रोग्राम के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन सेमिनार हॉल व अन्य स्थानों पर किया गया । कॉलेज की ओर से छात्रों का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया । कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर विपिन कुमार ने नए छात्रों के स्वागत में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के डॉ.हंसराज सुमन , डॉ. राजीव अग्रवाल , डॉ.मीनाक्षी गुप्ता ,कॉमर्स डिपार्टमेंट , डॉ.आशा किरण , डॉ.प्रशांत बर्थवाल , डॉ.शिव मंगल कुमार , डॉ. मीनाक्षी गुप्ता , डॉ. पूजा मदान , डॉ. पंकजेन्द्र किशोर , डॉ. मीनाक्षी व डॉ. अमन कुमार , डॉ. कैलासी मीणा भी उपस्थित थी । कार्यक्रम से पूर्व प्रथम वर्ष के छात्रों का वरिष्ठ छात्रों ने चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया । बता दें कि तीसरे साल में दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रवेश परीक्षा ( सीयूईटी ) के माध्यम से किया गया है । इस साल प्रथम वर्ष के छात्रों का एडमिशन विश्वविद्यालय प्रशासन ने थोड़ा विलंब से किया है । वर्षा होने के बावजूद ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम को कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर विपिन कुमार ने छात्रों को अपने संबोधन में कॉलेज जीवन के महत्व और अरबिंदो कॉलेज की विशेषता एवं उसकी उपलब्धियों से अवगत कराया तथा छात्रों को उनके दायित्व व भविष्य में बेहतर लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी । प्रो. विपिन ने महर्षि अरविन्द के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम का अब भी कोई विकल्प नहीं है और यही मार्ग जीवन में सर्वोत्तम ऊंचाइयों तक ले जाता है । उन्होंने छात्रों को कॉलेज द्वारा किए गए विशेष कार्यो के बारे में भी जानकारी दी। प्रिंसिपल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे कॉलेज की कल्चरल सोसायटी हर साल विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल आदि में छात्रों द्वारा अनेक पुरुस्कार अर्जित किए जाते है । उन्होंने यह भी बताया कि इस साल विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय व देश का नाम रोशन किया है ।
इस अवसर पर मीडिया संयोजक व हिन्दी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.हंसराज सुमन ने इस शैक्षिक सत्र में हिन्दी ऑनर्स प्रथम वर्ष में प्रवेश लिए छात्रों को संबोधित करते हुए विभाग की सभी गतिविधियों से छात्रों का परिचय कराया और उन्हें बताया कि हमारे कॉलेज में साहित्यिक सभा , भित्ति पत्रिका , संगोष्ठी , रचनात्मक लेखन , वादविवाद – प्रतियोगिता , निबंध लेखन , नाटक व रंगमंच , पत्र लेखन , चित्रकला तथा अन्य सालभर आयोजित होने वाले अकादमिक कार्यक्रमों की जानकारी दी । उन्होंने छात्रों को हिन्दी में वैश्विक संभावनाओं के बारे में भी बताया । हिन्दी के बढ़ते बाजार एवं वैश्विक प्रतिष्ठा ने आज हिन्दी में अनेक अवसर उत्पन्न कर दिए हैं । देश – विदेश में हिन्दी लोकप्रियता प्राप्त कर रही है । उन्होंने बताया कि हिंदी का बाजार फिल्मों से लेकर बाजार के प्रत्येक प्रतिष्ठानों में हिन्दी का हस्तक्षेप बढ़ा है ,साथ ही अनेक अवसर भी उत्पन्न किए हैं । आज हिन्दी में अनुवाद , पत्रकारिता , रेडियो जॉकी , फ़िल्म निर्माण , पटकथा लेखन , सर्जनात्मक लेखन आदि विषयों में बढ़ती संभावनाओं एवं चुनौतियों की चर्चा करते हुए नवांगन्तुकों का स्वागत किया ।
डॉ. सुमन ने बताया है कि प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं व ओरिएंटेशन प्रोग्राम इस शैक्षिक सत्र में प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने वाले छात्रों को विभाग व कॉलेज की ओर से टाइम टेबल दे दिया गया और बताया गया कि आपकी कक्षाएं किन – किन कमरों में लगेंगी। इसके अलावा बी.ए .और बी. कॉम व सभी ऑनर्स के छात्रों का टाइम टेबल सूचना पट पर लगा दिया गया व उन्हें बताया गया । आज ही प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने शिक्षकों से मिलकर सलेब्स और पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी ली। हिन्दी विभाग के ओरिएंटेशन प्रोग्राम कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने किया और विभाग प्रभारी ,शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ.शिव मंगल कुमार व अभिनव प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में डॉ.पूजा , डॉ . दीपा , डॉ. अमन कुमार , निर्देश प्रजापति , डॉ. पूजा मदान भी उपस्थित थीं ।



