उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
विजय बहादुर बनाये गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कंट्रोल रूम के प्रभारी

लखनऊ । संगठन के प्रति निष्ठा एवं अनुभव को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने विजय बहादुर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि विजय बहादुर जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपेक्षा की है कि विजय बहादुर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।



