उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ महानगर में शनिवार को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान कार्यशालाओं का आयोजन करेगी भाजपा

लखनऊ,: लखनऊ महानगर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में महानगर और मंडल स्तर की कार्यशालाओं के बाद कल लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में सभी 2315 बूथों पर सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
आयोजित कार्यशालाओ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी बूथों पर बूथ समिति के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना की जानकारी देंगे।

भारतीय जनता पार्टी को और अधिक व्यापक और सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करके 8800002024 पर मिस्ड कॉल दिलवा कर और अन्य माध्यमों से लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं। मिस्ड कॉल के अतिरिक्त नमो ऐप, पार्टी की वेबसाइट और जारी क्यू आर कोड के अतिरिक्त पार्टी द्वारा उपलब्ध फॉर्म भरकर भी पार्टी का सदस्य बना जा सकता है।
1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रथम चरण अभियान राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च करेंगे उसके उपरांत 2 और 3 सितंबर को प्रदेश स्तर और प्रमुख केन्द्रों पर 4 व 5 सितंबर को जिला स्तर पर अभियान प्रारंभ किया जाएगा।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button