उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुर ताल संगम का तेरहवां वार्षिकोत्सव 29 अगस्त को

अनूप जलोटा के संग ढलेगी यादगार शाम ए अवध, भजन प्रतियोगिता का ग्रैण्ड फिनाले होगा

लखनऊ ।भारतीय संस्कृति के लिए काम कर रही संस्था सुर ताल संगम के 13वें वार्षिक उत्सव अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा मुख्य अतिथि होंगे। संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में गुरुवार 29 अगस्त को शाम छह बजे होने वाले इस कार्यक्रम में डा.जया श्रीवास्तव और अनूप जलोटा के नये भजन व संस्था की वेबसाइट की लांचिंग के साथ अखिल भारतीय स्तर पर हुई भजन गायन प्रतियोगिता का ग्रैण्ड फिनाले और विशेष संगीत प्रस्तुतियां भी होंगी।
संस्था की संस्थापक डा. जया व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में इस कृष्ण कहो या राम कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में भजन कार्यशाला की प्रस्तुतियां भी होंगी। संस्था अपनी स्थापना से ही अपनी संगीत संस्कृति और संस्कारों के आयोजन कराती आ रही है। भजन प्रतियोगिता भी उसी का एक हिस्सा है। प्रतियोगिता में देश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर हमारा उत्साह बढ़ाया है। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता के फाइनल में कल बाल, युवा और वरिष्ठ, इन तीन वर्गों में चुने हुये प्रतिभागी प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं को क्रमश: 31सौ, 21सौ और 11सौ का पुरस्कार भी दिया जायेगा। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। इस मौके पर संस्था की वेबसाइट और संस्था गीत की लांचिंग भी हमारे बरसाने वाली राधा…. भजन के साथ होगी। इस मौके पर भजन कार्यशाला के निर्देशक संगीतकार केवल कुमार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। उनकी प्रस्तुतियां भी होंगी। इस मौके पर अभिजीत के मार्गदर्शन में संस्था के वाद्यवृंद आकार बैण्ड की भी शुरुआत होगी‌। शबीना सैफी और ऐमन जावेद फारुकी भी अपने गीत पेश करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button