उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 418वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

ऋषि का वाङ्मय साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानंद शर्मा

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘जावित्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कालेज कनकहा, मोहनलालगंज लखनऊ‘’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 418वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्रा हंस जी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को हिन्दी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि का वाङ्मय साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। श्रीमती ऊषा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये, संस्था के सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज पाण्डेय ने अथितियों का स्वागत भाषण से सम्मान किया एवं प्रधानाचार्य डॉ. एलिजाबेथ अब्राहम, ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, चन्दभूषण , देवेन्द्र सिंह,  ऊषा सिंह, एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. ईश त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ. एलिजाबेथ अब्राहम, डीन कुमारी ऊषा, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. अभिषेक सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर सुबेदार  मनोज पाण्डेय सहित विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण एवं नर्सिंग के छात्र-छात्रायें मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button