बालिका विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ : बालिका विद्यालय में 13 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा आयोजन के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना, तिरंगे के महत्व को समझाना तथा अपने घर पर तिरंगा फहराना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन शालिनी श्रीवास्तव, पूनम यादव, रागिनी यादव और प्रतिभा रानी के निर्देशन में हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
हर घर तिरंगा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऋचा अवस्थी के निर्देशन में हुआ। स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन मंजुला यादव के निर्देशन में हुआ। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने समस्त शिक्षिकाओं, छात्राओं और कर्मचारियों के साथ झंडारोहण कर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूरे हर्षोल्लाह से प्रतिभाग किया।



