उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली सरकार के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी और भाजपा अब इस लड़ाई को कल राजघाट पर भी लड़ेगी : वीरेन्द्र सचदेवा

 

राजेन्द्र नगर हादसे में दिल्ली सरकार एवं नगर निगम की अपराधिक लापरवाही के विरोध में अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके गिरफ्तारी दी*l

दिल्ली सरकार के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी और भाजपा अब इस लड़ाई को कल राजघाट पर भी लड़ेगी : वीरेन्द्र सचदेवा

अतुल गर्ग जो पिछले 9 साल से दिल्ली फायर सर्विसेज के चीफ हैं ओल्ड राजेन्द्र नगर हादसे में उनकी भूमिका की भी जांच जरुरी है — *वीरेन्द्र सचदेवा*

दिल्ली में भ्रष्टाचार का एक पूरा तंत्र हावी है, हमारी मांग है कि तुरंत दिल्ली सरकार और नगर निगम को भंग किया जाए — *योगेन्द्र चंदोलिया*
राजेंद्र नगर में हादसा नहीं हुआ बल्कि लापरवाही से हुई हत्याओं का मामला है — *मोहन सिंह बिष्ट*

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे में दिल्ली सरकार के जल बोर्ड एवं फायर सर्विस के साथ ही दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही के विरोध में आज अरविंद केजरीवाल सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

दिल्ली पुलिस द्वारा लगाये बैरिगेट्स को तोड़कर आम आदमी कार्यालय की ओर बढ़ रहे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर वाटर केनन चलाया और प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके आई.पी. एस्टेट थाने ले गई, जहाँ से चेतावनी दे कर कुछ देर बाद छोड़ा गया।

प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल के संचालन में आयोजित प्रदर्शन में उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रमुख थे. सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक दल के उपनेता  मोहन सिंह बिष्ट, विधायक श्री अजय महावर,  विजेन्द्र गुप्ता, अनिल वाजपेयी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व मंत्री  राजकुमार आनंद, भाजपा पदाधिकारी  योगिता सिंह, प्रवीण शंकर कपूर,  सुमित भसीन, राजकुमार भाटिया, विनय रावत, गजेंद्र यादव, लता गुप्ता,  हरीश खुराना, बृजेश राय,  किशन शर्मा,  अमित गुप्ता,  विनोद सहरावत, सागर त्यागी,  ॠचा पांडेय, अनिस अब्बासी,  मोहनलाल गिहारा,  सी.एल. मीणा, सुनील कक्कड़,  विजेन्द्र धामा,  राम सिया शरण आदि।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजेंद्र नगर में तीन मासूमों की हत्या का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह आम आदमी पार्टी है। राजेन्द्र नगर में विधायक और निगम पार्षद दोनों आम आदमी पार्टी के हैं फिर इस पूरी घटना का जिम्मेदार अगर आम आदमी पार्टी नहीं होगी तो कौन होगा। मुखर्जी नगर में हुई घटना के बाद अगर दिल्ली सरकार जाग गई होती तो शायद राजेंद्र नगर वाली घटना नहीं होती। जो 30 बच्चे वहां से बच निकले वे खुद बता रहे थे कि हम सोच भी नही पा रहे हम लोग कैसे बच पाये क्योंकि कुछ सेकंड के अंदर ही पानी कमर तक आ चुका था।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अपनी गलतियों को अधिकारियों के ऊपर थोपने का काम कर रहे हैं लेकिन अगर अधिकारी आम आदमी पार्टी के नेताओं की बात नहीं मान रहे हैं, तो इसका साफ मतलब है कि इस पूरे भ्रष्टाचार में अधिकारियों के साथ आम आदमी पार्टी के नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड, फायर सर्विस, नगर निगम या सरकारी तंत्र का कोई भी ऐसा विभाग जो इस घटना में दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ, उसको 9 जुलाई 2024 को दिल्ली फायर सर्विसेज चीफ अतुल गर्ग ने कैसे एन.ओ.सी. दे दी इसकी भी जांच होनी चाहिए। अतुल गर्ग जो पिछले 9 साल से दिल्ली फायर सर्विसेज के चीफ हैं ओल्ड राजेन्द्र नगर हादसे में उनकी भूमिका की भी जांच जरुरी है। इस पूरे भ्रष्ट तंत्र ने दिल्ली को पंगू बनाकर रख दिया है। दिल्ली की जनता या दिल्ली में बच्चे मरे या जियें1 उससे कोई मतलब नहीं है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी और भाजपा अब इस लड़ाई को कल राजघाट पर भी लड़ेगी। जब तक इस पूरी घटना में दोषियों को सज़ा नहीं मिल जाती तब तक भाजपा दिल्ली की जनता की आवाज बन कर सड़कों पर उतरती रहेगी और इस भ्रष्ट सरकार को दिल्ली में चैन से नहीं बैठने देंगे।

योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार का एक पूरा तंत्र हावी है, हमारी मांग है कि तुरंत दिल्ली सरकार और निगम को भंग किया जाए। डॉ. शैली ओबरॉय कह रही हैं कि यह एक प्राकृतिक त्रासदी थी लेकिन उन्हें दिल्लीवालों को बताने में यह शर्म आ रही है कि यह सब उनके भ्रष्टाचार का ही परिणाम है जिसने मासूमों की जान ले ली।

उन्होंने कहा कि राजेन्द्र नगर जो एक स्टूडेंट हब है उसको भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है आम आदमी पार्टी ने। मानसून का पर्याप्त पानी नालों में ना जाने पर हुई इस घटना के जिम्मेदार सिर्फ निकम्मी आम आदमी पार्टी की सरकार है। यह हादसा नहीं सिर्फ एक हत्या का मामला है और इससे संबंधित जुड़े सभी अधिकारियों और पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विधानसभा में उपनेता मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि राजेंद्र नगर में हादसा नहीं हुआ बल्कि लापरवाही से हुई हत्याओं का मामला है। यह वही सरकार है जो तीन साल पहले कहा करती थी कि नगर निगम हमें दे दो, पूरी तरह से सुधार कर देंगे। लेकिन आज इस सरकार की लापरवाही के कारण मासूमों की हत्या कर दी गई। आज रेवाड़ी खाते रहे और बजट का दुरुपयोग करते रहे और आज यह दोष भी नहीं दे सकते कि हरियाणा, पंजाब और अन्य सरकारों ने यह किया है क्योंकि एमसीडी में आम आदमी पार्टी ही है। चोरी छुपके बिजली के बिल बढ़ा दिए जाते हैं और आज इनकी लापरवाही का खामियाजा दिल्ली में बाहर से आकर पढ़ने वाले मासूम बच्चे और इस देश का भविष्य ने अपनी जान गवाकर चुकाई है। आज इसपर अगर आवाज नहीं उठाया जाएगा तो आम आदमी पार्टी के यह भ्रष्ट नेता कभी सुधरेंगे नहीं। बच्चो के हत्यारों को उखाड़ फेंकने के लिए दिल्ली की जान ठान चुकी है।

अजय महावर,  विजेन्द्र गुप्ता एवं  अनिल बाजपेयी ने अपने संबोधनों में कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार पिछले 10 सालों से सिर्फ भ्रष्टाचार का एक पूरा तंत्र चलाया हुआ है। भाजपा जब भी सीवर साफ करने की बात कहती थी तो आम आदमी पार्टी की नेत्री चाहे वह सुश्री आतिशी हो या फिर डॉ शैली ओबरॉय, उनका एक ही जवाब होता था कि मानसून के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है, लेकिन जैसे ही मानसून का आधे घंटे का पानी आने से राजेन्द्र नगर पानी के तलाब में तब्दिल हो गया और स्थानीय विधायक ने वहां की स्थिति भी देखना उचित नहीं समझा। भाजपा विधायक इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएगी और हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द वर्तमान सरकार भंग हो।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button