उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने हत्याकांड में मारे गए ऋतिक पांडे के घर पहुंचे कर परिजनों को सांत्वना दी

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे लखनऊ के बंथरा कस्बे में हुए बहुचर्चित हत्याकांड में मारे गए ऋतिक पांडे के घर पहुंचे कर परिजनों को सांत्वना दी और मृतक के पिता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
श्री दुबे ने मृतक के पिता इंदु कुमार पाण्डे तथा परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि वे सभी अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी,परिवार की पूर्ण कालिक सुरक्षा,उचित मुआवजा,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व मृतक के परिजनों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर थाने से भगाने वाले पुलिस उप निरीक्षक इब्ने हसन को बर्खास्त करने के लिए उच्चाधिकारियों से मिलेंगे ।

श्री दुबे के साथ सोमेंद्र नाथ शुक्ला दयाशंकर पांडे देवेश पांडे आशीष पांडे प्रवीण त्रिवेदी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।



