उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. कलाम भारत की वह निशानी है जिसे पूरा विश्व सलाम करता है : वीरेंद्र सचदेवा

डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नई दिल्ली : भारत रत्न मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 9m,वीं पुण्यतिथि के मौक़े पर भाजपा दिल्ली के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आज श्रद्धांजलि सभा एवं स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन जाफराबाद इलाके में किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

मोर्चा के प्रभारी कारी मोहम्मद हारून, अध्यक्ष अनीश अब्बासी के आलावा नईम सैफी, शबाना रहमान, फैसल मंसूरी, आमिर राजा, वसीम वारसी, इरफान सलमानी, इमतियाज अहमद, नासिर रजा अनीस अहमद, सहित अनेकों कार्यकर्त्ता वा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि के मौके आज हम उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं जिन्होंने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत का नाम रोशन किया है। उनके जैसी शख्सियत का जाना देश के धरोहर के चले जाने के समान है भारत ने अपना एक कोहिनूर डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के रूप में खो दिया।

श्री सचदेवा ने कहा कि डॉ. कलाम भारत की वह निशानी है जिसे पूरा विश्व सलाम करता है एक साइंटिस्ट के रूप में, एक ह्यूमन बीइंग के रूप में, एक राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने जो सेवाएं देश को दीं हैं और उन्होंने जो हमे चलने के लिए रास्ते दिखाया अगर वो हर हिंदुस्तानी अपना ले तो निसंदेह तालीम और हुनर देश के बच्चे बच्चे में दिखाई देगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। आज मुस्लिम समाज को उनके द्वारा किए गए देश के लिए अभूतपूर्व कार्यों से सबक लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की श्री कलाम ने जो देश के लिए किया है वह शायद ही कोई और कर सकता है उनके नक्शे कदम पर चलना और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करना हर मुस्लिम को अपना कर्तव्य समझना चाहिए।

Related Articles

Back to top button