उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय सर्वजन पार्टी की बैठक में जिला कार्य समिति का गठन किया गया

चौरी चौरा । भारतीय सर्वजन पार्टी की एक आवश्यक बैठक भावपूर स्थित मां बंजारी देवी शक्तिपीठ स्थित प्रांगण में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित निषाद  की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय अध्यक्ष  अशोक निषाद उपस्थित रहे.बैठक में जिला कार्य समिति का गठन किया गया जो निम्न प्रकार है-

जिला महासचिव  मिथिलेश निषाद निवासी बिलारी
जिला कोषाध्यक्ष धनंजय सनी निवासी लक्ष्मणपुर
जिला सचिव श्श्याम निषाद निवासी देहरा डाबर
जिला प्रभारी संदीप कुमार निवासी भाई सही एम राजेश कुमार मौर्य जिला प्रभारी निवासी रामपुर रखवा को पद पर चुना गया.

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष  अशोक निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस प्रशासन मनमानी कर रही है प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार है. निषाद ने कहा भाजपा सरकार में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है, चौरी चौरा में एक मेडिकल कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा नवोदय विद्यालय की स्थापना होनी चाहिए बैठक को संबोधित करते हुए नए नियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित निषाद ने कहा कि जिले में 10000 लोगों को सदस्य बनाएगी तथा दो माह के अंदर सितंबर तक विधानसभा, ब्लाक कमेटी, नगर कमेटी का गठन कर दिया जाएगा, बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री परमहंस प्रसाद शर्मा ने देश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराते हुए सभी को जागरूक होने की प्रेरणा दी एवं देश व समाज हित में सहयोग पर बोल दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण कुमार निषाद ने कहा हमें हर परिस्थितियों मे जूझने के लिए निरंतर तैयार रहना होगा और दट कर का सामना करना होगा और संविधान एवं कानून की बारीकियों पर विशेष जोड़ दिए है.

बैठक में मुख्य रूप से प्रभु दयाल निषाद, गोरख प्रसाद यादव, मिथिलेश निषाद, कपिलदेव मौर्या, राम सुधारी गौतम, सहित आदी लोगों ने संबोधित किया बैठक में मुख्य रूप से प्रभु दयाल निषाद कपिलदेव मौर्य, सुनील निषाद, गोरख प्रसाद यादव, राजेश मौर्य, राजेश चौहान, उमेश निषाद, रामनरेश निषाद, दीपक गौड़, हिमांशु चौहान, मिथिलेश निषाद, रमाकांत निषाद, भोला निषाद, राम नरेश, प्रभु, राजकुमार मौर्य, हरिशंकर निषाद, अभिषेक निषाद, अली हुसैन, दिनेश कुमार, श्रवण मद्धेशिया, राम सुधारे गौतम सहित आदी बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button