उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर में मिशन शक्ति के अन्तर्गत जिला पुलिस के टीम द्वारा ‘1090 जागरूकता अभियान‘ चलाया गया

इसमें एन.ई. रेलवे गल्र्स इण्टर कालेज गोरखपुर की कक्षा 06 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया

गोरखपुर : गोरखपुर में मिशन शक्ति के अन्तर्गत जिला पुलिस के टीम द्वारा ‘1090 जागरूकता अभियान‘ चलाया गया। जिसमें एन.ई. रेलवे गल्र्स इण्टर कालेज गोरखपुर की कक्षा 06 से 12 तक की छात्राओं ने इस अभियान के बारे में जिला पुलिस टीम की सदस्याओं से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिला पुलिस टीम की सदस्याओं में महिला उप निरीक्षक दुर्गेश नंदनी, हिमानी सिह एवं महिला कांस्टेबल अनीता वर्मा, गरिमा यादव ने छात्राओं को बताया कि कही भी आते-जाते या किसी भी स्थान पर अराजक तत्वों द्वारा छेड़छाड़, पीछा करना, गलत दृष्टि से देखना एवं रास्ता रोकना आदि इस तरह की समस्या आती है तो आप इसकी शिकायत 1090 पर करे। शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाती है साथ ही आजकल होने वाली साइबर क्राइम पर भी उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा एवं संरक्षा पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने यह बताया की यदि आपके या आपके परिवार के साथ साइबर से सम्बन्धित कोई फ्राड होता है तो इसकी शिकायत तत्काल 1930 पर दर्ज कराये।
इस अवसर पर एन.ई. रेलवे गल्र्स इण्टर कालेज, बौलिया रेलवे कालोनी, गोरखपुर के प्राधानाचार्य  सूरज सिंह रावत ने जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवार के साथ-साथ समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button