उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भूतनाथ बाजार, गाजीपुर थाना और इंदिरानगर के कई बड़े इलाकों में इस बार बरसात का पानी ना भरने का दावा

पूर्वी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ओपी श्रीवास्तव की पहल पर समस्या की जड़ तक पहुँचकर शुरू कराया गया नाला सफाई कार्य

लखनऊ । पूर्वी विधानसभा में बरसात को देखते हुए नवनिर्वाचित विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कई बड़ी समस्याओं के हल के प्रयास युद्धस्तर पर शुरू करा दिए हैं। इन समस्याओं पर कार्य शुरू होने का असर आगामी मानसून के दौरान प्रमुख रूप से पूर्वी विधानसभा के भूतनाथ बाजार, गाजीपुर थाना, सेक्टर सी इंदिरानगर, एच.ए.एल में दिखाई देगा। पिछले वर्षों की तरह इस बार कई बड़े इलाकों में जलभराव की समस्या से आम जनता को राहत मिल जाएगी।

हर साल जलभराव का बड़ा कारण बनने वाले अरावली मार्ग से दत्त भवन की मोड़ से सब्जी मंडी होते हुए लेखराज डॉलर तक जाने वाला नाला, जिसके कारण थाना गाजीपुर से नाला एच. ए. एल. के आसपास और भूतनाथ बाजार के डूबने की संभावना रहती है। इस नाले के दो जोन (जोन 4 और जोन 7) के बीच पड़ने के कारण सफाई का काम हर साल टेंडर से होता है किन्तु इस बार मनसून शुरू होने के बाद भी अभी तक नगर निगम द्वारा नाले की सफाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया था।विधायक की पहल से पहली बार आर आर विभाग ने अब इस नाले की सफाई का कार्य शुरू करा दिया है।

नवनिर्वाचित विधायक ओपी श्रीवास्तव के सामने यह समस्या आने पर उन्होंने पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद नगर निगम अधिकारियों की बैठक अपने आवास पर बुलाई। समस्या पर चर्चा करते हुए जलभराव की संभावना के समाधान तथा प्रत्येक दिशा में उसकी सफाई कराए जाने पर बल दिया। इसपर तेजी से कारवाई करते हुए आर. आर विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने l
जोन 7 से जोन 4 में नाले की निकासी स्थल पर मशीन से सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। इस नाले की सफाई ho जाने se आने वाले समय में जलभराव की समस्या से इंदिरानगर के प्रमुख इलाके, भूतनाथ बाजार, आरवली मार्ग, गाजीपुर कोतवाली के भारी बरसात में डूबने की संभावना नहीं रहेगी।

इंदिरानगर के हरिओम पार्क, अटल पार्क और महुआ पार्क का होगा सौन्दर्यीकरण

एस.एफ. एस. रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर- सी इंदिरानगर के पदाधिकारियों और पार्क व्यू रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठजनों के आग्रह पर क्रमशः अटल पार्क, महुआ पार्क और हरिओम पार्क के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण के लिए विधायक ओपी श्रीवास्तव ने तत्काल नगर आयुक्त डॉ. इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखा, जिसपर नगर आयुक्त ने इन पार्को के सौन्दर्यीकरण के लिए उन्हें आश्वास्त किया।

विधायक की संजीदगी से बीमार व्यक्ति को मिली राहत

इंदिरानगर डी-ब्लॉक में मकान संख्या 133/3 में रहने वाले एस. के. शर्मा जिनका डायलेसिस हर दो दिन में होती है, उनकी गली में प्रवेश करने वाली पुलिया टूट गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूरी संजीदगी के साथ मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिया सही कराने के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिए। नगर निगम अधिकारियों ने पुलिया पर नये पत्थर डालकर पुलिया ठीक करवाकर बीमार व्यक्ति को राहत दिलाने का कार्य किया। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस प्रयास के लिए धन्यवाद भी दिया।

विधायक की पहल पर जलभराव की समस्या से मिली राहत

इंदिरानगर में सी-432 निवासी और के. जी.एम. यू के प्रोफेसर डॉ ज्ञान पी सिंह के आवास में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी विधायक ने पहल कर नगर निगम अधकारियों को निर्देश दिए जिसपर सफाई कार्य कारवाई करते हुए पीड़ित को राहत प्रदान करने का काम किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button