उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडलीय कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित 

राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रसार की प्रभावी नीतियों पर हुई मंत्रणा

लखनऊ : सरकार जीवन में राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रसार  के लिए 26 जून 2024 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय के सभागार में हिंदी विभाग द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया | इस बैठक में राजभाषा का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति प्रेरित किया गया I इसके साथ ही इस बैठक में हिन्दी संबंधी कार्यकलापों एवं गतिविधियों को आयोजित करने की नई नीतियों को अमल में लाने के लिए मंत्रणा एवं विचार-विमर्श किया गया I मण्डल के हिन्दी भाषी क्षेत्र में स्थित होने के कारण सरकारी कामकाज में हिन्दी के अधिकतम प्रयोग को बढ़ाना एवं हिन्दी संबंधी कलापों को सुनिश्चित करने के लिए इस बैठक का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है I
कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम राजभाषा अधिकारी/ मण्डल वित्त प्रबंधक, श्री तरुण तोमर ने सभी का स्वगत किया I इसके उपरांत अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी/अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री शिवेन्द्र शुक्ला ने सभी को राजभाषा विभाग की उपलब्धियों तथा इसके प्रचार-प्रसार की दिशा की भावी योजनाओं की जानकारी दी I बैठक में हिंदी भाषा की उपयोगिता, आवश्यकता एवं अनिवार्यता का उल्लेख करते राजभाषा के प्रसार की नई संभावनाओं एवं नीतियों पर चर्चा की गई I इस अवसर पर मण्डल की राजभाषा पत्रिका ‘सारंग’ का विमोचन भी किया गया I इस बैठक में मंडल के सभी विभागों के शाखाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button