उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर महानगर विस्तार में जितेन्द्र प्रताप सिंह परमार के आवास पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एमएलसी मुकेश शर्मा

लखनऊ : एमएलसी मुकेश शर्मा ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के सुअवसर पर महानगर विस्तार में जितेन्द्र प्रताप सिंह परमार के आवास पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के उपरांत भंडारे में प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य रूप से उपस्थित रही।

इसके उपरांत बर्लिंगटन हजरतगंज में अपूर्व भार्गव के द्वारा आयोजित भंडारा कार्यक्रम में, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष राजीव मिश्रा द्वारा शहनाई गेस्ट हाउस विकास नगर में आयोजित भंडारे में और राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह द्वारा महानगर में आयोजित भंडारे सम्मिलित होकर प्रसाद वितरण किया। महानगर कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल और सकेत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



