उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संस्कार भारती के संस्थापक एवं मार्गदर्शक कला ऋषि पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

लखनऊ : ललित कलाओं के लिए समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय कला संस्था संस्कार भारती के संस्थापक एवं मार्गदर्शक कला ऋषि पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर संस्था के कार्यालय विधायक निवास,बी 320, राजेन्द्र नगर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। संस्कार भारती की स्थापना से जुड़े कलाकारों द्वारा उनके साथ बिताए हुए संस्मरणों को साझा करते हुए याद किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक जी,मुख्य अतिथि  आदर्श जी एवं संयोजन  गिरीश मिश्र  ने किया। इस अवसर पर सरवश्री सीताराम कश्यप,दिनेश प्रताप सिंह,विजय त्रिपाठी,राजेन्द्र मिश्र,धरमेन्द्र सिंह,डा अशोक कुमार सिंह,सुधीर कुमार पाण्डेय,सुनील बत्ता,गगन शर्मा,तारा चौधरी,आनंद कुमार,डॉ विभा सिंह,रुद्र प्रताप सिंह,तरुणेश कुमार मिश्र,शरद मिश्र सिन्धु शरद सिंह “शरद” किरन श्रीवास्तव आदि आदि ने अपने संस्मरणों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के कुछ छायाचित्र अवलोकनार्थ सादर प्रस्तुत है.

Related Articles

Back to top button