उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्य तिथि पर उनके अनुयायिओं ने उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

समाधि स्थल पर आयोजित भक्ति संगीत एवं यज्ञ-हवन कार्यक्रम में परिजनों ने भी की शिरकत

नई दिल्ली : भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्य तिथि पर प्रातः किसान मसीहा के सैकड़ों अनुयायियों ने “चौधरी चरण सिंह अमर रहें’ के स्वर-घोष के साथ दिवंगत नेता की किसान घाट स्थित समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयन्त चौधरी एवं उनके परिजनों ने चौधरी साहब की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

श्रद्धांजलि समारोह में सांसद मलूक नागर, पूर्व सांसद  मुंशीराम, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अनिल कुमार, विधायक अजय कुमार, एवं  अशरफ अली, पूर्व विधायकगण राजेन्द्र शर्मा, चौ. सुखवीर सिंह एवं डा. अजय तोमर, रालोद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव  त्रिलोक त्यागी, किसान ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह, लीगल सेल के राष्ट्रीय संयोजक एवं सीनियर एडवोकेट रविकांत चड्ढा, महिला राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय अध्यक्षा  मनीषा अहलावत, राष्ट्रीय सचिव  कुलदीप उज्जव, हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष  योगेन्द्र चेयरमैन, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बृजेश चाहर, बागपत से वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी डा. राज कुमार सांगवान, बिजनौर से वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी  चन्दन चौहान (विधायक), राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सरदार इन्द्रजीत सिंह टीटू रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अजयवीर सिंह एडवोकेट, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रजनीश मलिक सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के हजारों पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

समाधि स्थल पर सदैव की भांति भक्ति संगीत एवं यज्ञ-हवन का भी आयोजन हुआ, जिसमें जयन्त चौधरी, उनके परिजनों एवं चौधरी साहब के सैकड़ों अनुयायियों ने आहुति अर्पित की।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button