उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केजरीवाल बताए कि अगर स्वास्थ्य खराब था तो वह तीन दिन तक पंजाब में चुनाव प्रचार करने क्यों गए हैं : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर 7 दिन की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग को एक नौटंकी बताया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहा है लेकिन जब जेल जाने का वक्त आया है तो उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ बहानों और झूठ की दुकान चलाते हैं इसलिए अब वह अपनी अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए नये बहाने बना रहे हैं।

सचदेवा ने मुख्य मंत्री केजरीवाल से सवाल किया है कि यदि उनको अपने स्वास्थ का इतना ही ध्यान था तो उन्होंने इंडी गठबंधन या आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार दिल्ली में क्यों किया इसके साथ ही हुए अभी फिलहाल पंजाब में 3 दिवसीय चुनाव प्रचार करने चले गए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल का स्वास्थ्य चुनाव प्रचार के लिए उत्तम था जबकि जेल जाने का समय आया तो उनका स्वास्थ्य खराब हो गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार करके अब अरविंद केजरीवाल पंजाब गए हैं और वहाँ वह कोई नौटंकी कर सकते हैं। वह पंजाब के किसी अस्पताल में भर्ती भी हो सकते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आने वाले दो तीन दिन में अब सम्भव है केजरीवाल पंजाब में किसी मंच पर या रोड़ शो वाहन में बोलते बोलते गिर जायें और हमे बताया जाये की उनकी शुगर बहुत गिर गई है या उनकी कीटोन बिगड़ गई है।

सचदेवा ने कहा की देश की जनता अब केजरीवाल की नौटंकीबाज़ी को भली भांति समझ चुकी है और जनता पंजाब में भी विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वोट डालेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में मेडिकल सार्टिफिकेट लगाया तो उसमें उन्होंने दिल्ली सरकार के किसी सरकारी अस्पताल की नहीं बल्कि एक निजी अस्पताल का मेडिकल सार्टिफिकेट लगाया है।

उन्होंने कहा कि खुद की सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बताने वाले केजरीवाल आज तक कभी अपनी तबियत खराब होने पर दिल्ली के किसी सरकारी अस्पताल में नही गए हैं, जनता अब यह सब देख रही है।

सचदेवा ने कहा कि अंतरिम जमानत को बढ़ाने के लिए केजरीवाल चाहे जितने भी बहाने बना लें लेकिन उन्हें जेल जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के खजाने और दिल्लीवासियों को लूटने वाले अब बचने वाले नहीं है।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button