उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली की जनता ने फिर से सभी सीटों पर कमल खिलाने का मन बनाया : धनखड़

उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष किया प्रचार ,रोड शो में शामिल हुए दिल्ली प्रभारी धनखड़

नई दिल्ली । दिल्ली की जनता ने सभी सातों सीटों पर फिर से कमल खिलाने का मन बना लिया है। अभी तक हुए पांच चरणों के मतदान की आकलन रिपोर्ट बता रही है कि भाजपा को बड़ा जनादेश मिल रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एव दिल्ली प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में आयोजित रोड शो में भागीदारी करते हुए यह बात कही। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित दर्जनभर अन्य पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी को अलविदा करते हुए भाजपा में विश्वास व्यक्त किया। धनखड़ ने कहा कि नए सदस्यों के आने से उत्तर पूर्व दिल्ली में मोदी का परिवार और बढ़ गया है।

धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 25 मई को मतदान करेगी। देश के टुकड़े टुकड़े करने की सोच रखने वालों का जनता के मन में कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण का संविधान में कोई प्रावधान नहीं है। इंडी गठबंधन तुष्टीकरण की राजनीति के लिए एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण को एक विशेष धर्म के लोगों को देने पर आमदा है। धनखड़ ने जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी बहुत साफ शब्दों में कह चुके हैं कि किसी भी सूरत में एससी एसटी ओबीसी का आरक्षण छीनने नहीं दूंगा। एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण का मोदी चौकीदार है।

प्रभारी धनखड़ ने कहा कि मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है। व्यवस्था परिवर्तन के साथ गरीब , किसान, महिला, युवाओं के कल्याण के कार्य किए हैं। मोदी का संकल्प है हर भारतीय के सपने को पूरा करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना।
पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि कमल पर दिया गया आपका एक एक वोट भारत को मजबूत करेगा। देश में एक समान कानून यानि यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाने में भागीदारी करेगा।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button