उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली के मुख्यमंत्री को जमानत पर रिहा करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य कदम है: देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक इस देश पर शासन किया है, विपक्ष में भी रही है, लेकिन कभी भी विपक्षी दलों और उनके नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से काम नहीं किया है। हमने हमेशा ही विपक्षी नेताओं को उचित सम्मान दिया है। लेकिन पिछले 10 सालों से भाजपा ने सत्ता में आने के बाद राजनीति के स्वरूप को ही बदल दिया है। जहां भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा करके सत्ता में आई है वहीं उसने असली भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने के बजाय वह भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में लगातार शामिल कर रही हैं। भाजपा अपना राजनीतिक बदला लेने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल भेज रहे हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जमानत पर रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें चुनाव के दौरान सिर्फ इसलिए जेल भेजा था, ताकि वे अपनी पार्टी का प्रचार न कर सकें।

Related Articles

Back to top button