उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की उन चार सीटों पर भी घर-घर जाकर 5 न्याय की 25 गारंटी के कार्ड भरवाऐंगे, जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लड़ रहे है : देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने नेतृत्व में काॅआर्डिनेशन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक उन 4 लोकसभा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, विधानसभा और निगम चुनाव लड़े प्रत्याशी, ब्लाक अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, सेल एवं विभाग के चेयरमैन की प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में हुई।

बैठक में अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी  दीपक बाबरिया, चुनाव प्रबंधन एवं काॅआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन सुभाष चोपड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.अनिल कुमार, पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व मंत्री डा. योगानन्द शास्त्री, रमाकांत गोस्वामी, पूर्व विधायक कंवर करण सिंह, रमेश लांबा, सुमेश शौकीन, अमरीश गौतम, फरहाद सूरी, अकांक्षा ओला, प्रिंयका सिंह, संदीप तंवर, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, सतबीर शर्मा, दिनेश एडवोकेट, विरेन्द्र कसाना, राजेश चैहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पार्षद नाजिया दानिश, पूर्व निगम पार्षद वरयाम कौर, नीतू वर्मा, रमेश सब्बरवाल, जगजीवन शर्मा, लक्षमण रावत, काॅआर्डिनेटर विजय कुमार, हरीदत्त शर्मा, युद्धराज सिंह, प्रवीण राणा, सतीश गुप्ता मुख्य रुप से मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तीन लोकसभा सीट जिन पर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, कांग्रेस इनके साथ-साथ बाकी चार लोकसभा सीटों पर जिन पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी चुनाव लड़ रहे है, वहां कांग्रेस कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करके पदयात्रा, कार्नर मीटिंग व जनसम्पर्क कार्यक्रम क्रांति स्तर पर करने है क्योंकि अब दिल्ली के लोकसभा चुनाव की तारीख में ज्यादा दिन नही रह गए है। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी लोकसभा सीटों में घर-घर जाकर कांग्रेस के 5 न्याय में नीहित 25 गारंटियों के गारंटी कार्ड भरवाऐं और जनता को विश्वास दिलाऐं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हम युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, गरीबों, वंचितों और जरुरतमंदों को 25 गारंटियों में मिलने वाली सुविधाओं को तुरंत दिलवाऐंगे।

दीपक बाबरिया ने कहा कि अगर दिल्ली से भाजपा को उखाड़ फैकना है तो यहां मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि इंडिया गठबंधन समझौते के तहत उन्हें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करके सातों सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के लिए दिन रात चुनाव प्रचार करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाने पर यह साफ हो रहा है कि जनता भाजपा से नाखुश है, हमें सिर्फ एक कोशिश करनी है, 25 तारीख के मतदान के बाद परिणाम हमारे पक्ष होगा और इंडिया गठबंधन के सातों उम्मीदवार दिल्ली में विजयी होंगे।

 

 

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button