उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अपर महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली का अयोध्या आगमन

अयोध्या धाम जं.एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों की व्यवस्थाओं को परखा

नई दिल्ली : 28 अप्रैल 2024 को उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली से अपर महाप्रबंधक,  ए. के. सिंघल का उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के अयोध्या नगर में आगमन हुआ। अपने इस आगमन के तहत उन्होंने अयोध्या धाम जं. एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों का निरीक्षण किया तथा स्टेशनों पर उपलब्ध समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर पहुंचकर स्वचालित सीढ़ियों, प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर, यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु यात्री प्रबंधन की नीतियों, खानपान की व्यवस्था एवं इसकी गुणवत्ता,शुद्ध पेयजल की उचित आपूर्ति सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा।

अयोध्या कैंट स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन प्रणाली इत्यादि का अवलोकन किया एवं इस संबंध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किए।अपर महाप्रबंधक ने ग्रीष्म काल को ध्यान में रखते हुए यात्रियों हेतु खानपान सहित सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं की निरंतर समुचित उपलब्धता की बात कही।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त कर्मचारियों का आवाहन करते हुए उन सभी को यात्रियों की हरसंभव सहायता एवम सहयोग प्रदान करने की बात को प्रमुखता से कहा। अपर महाप्रबंधक ने यात्री सेवा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए,यात्री सेवा के प्रति संकल्पित भाव से कार्य करने पर विशेष बल दिया एवं सतर्क तथा सजग रहते हुए निर्धारित समय पर रेल संचालन करने की प्रतिबद्धता की बात कही। इस निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक,अयोध्या,  सचिन वर्मा सहित अनेक अन्य अधिकारी तथा रेलकर्मी उपस्थित थे।

 

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button