अगर अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज में अंश भर भी नैतिकता शेष हो तो तुरंत इस्तीफा दें : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज पश्चिम दिल्ली जिला भाजपा के अध्यक्ष राजकुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में आयोजित विस्तृत संगठात्मक बैठकों को सम्बोधित किया जिनमे उन्होने विधायक चुनाव लड़े नेताओं से लेकर बूथ एवं पन्ना प्रमुखों से भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां पर चर्चा की।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी जयप्रकाश, सारिका जैन, डा. महेन्द्र नागपाल एवं वरिष्ठ नेता सुभाष आर्य भी उपस्थित थे।
वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं से कहा की निस्संदेह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता देंगी पर हमें इस चुनाव प्रचार में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल कर विजय अंतर को बढ़ाना है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार एवं नगर निगम स्कूलों की बदहाली का केस सुन रही दिल्ली उच्च न्यायालय की पीठ की कल की टिपण्णी के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नही बचा है।
उन्होने कहा कि न्यायलय द्वारा मंत्री सौरभ भारद्वाज के स्कूलों की व्यवस्था से जुड़े बयानों को घड़ियाली आंसू की संज्ञा देना सरकार के लिए शर्मनाक।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज में अंश भर भी नैतिकता शेष हो तो तुरंत इस्तीफा दें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के सरकारी स्कूलों की बदहाली एवं अरविंद केजरीवाल की सत्ता लोलुपता पर न्यायलय की टिपणणियों के पैमफलेट संदेश घर घर पहुंचाएं।
–