उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गाज़ीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग और उससे उठा धुआं प्रदूषण केजरीवाल शासित दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही का प्रमाण : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली : गाज़ीपुर लैंडफिल साइट में आज एक बड़ी आग लग गई जिससे पूरा क्षेत्र बदबू एवं धुऐं से भर गया और आसपास रहने वाले एवं व्यवसाय करने वाले लोगों को भारी असुविधा हुई सांस लेने में घुटन हुई।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह शर्मनाक है की अरविंद केजरीवाल शासित भ्रष्ट दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही के चलते गाज़ीपुर लैंडफिल साइट में आग लग गई और भारी धुंआ उठ रहा है।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 2022 के चुनाव पूर्व 31 दिसम्बर 2023 तक यह लैंडफिल साइट साफ करने का वादा किया था पर आज लैंडफिल साइट पर पुराने पहाड़ तो क्या वहाँ एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है।

खेद का विषय है आज अरविंद केजरीवाल तो जेल में हैं पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एवं महापौर डा. शैली ओबेरॉय ने मौके पर जाना भी जरूरी नही समझा।

Related Articles

Back to top button