उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री कनक बिहारी सेवा ट्रस्ट द्वारा द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं को दिया गया पंखों एवं मेज कुर्सियों का उपहार

समाज को विकसित बनाने के लिए छात्राओं की शिक्षा एवं उनका सर्वांगीण विकास अत्यावश्यक :  कंचन अग्रवाल

लखनऊ : बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में श्री कनक बिहारी सेवा ट्रस्ट, श्री कनक बिहारी चौक, लखनऊ द्वारा छात्राओं की शिक्षा को निर्बाध और सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गयी ।

ट्रस्ट की मंत्री कंचन अग्रवाल तथा सदस्य दुर्गेश नंदिनी द्वारा छात्राओं को गर्मी से बचते हुए सुचारू रूप से पढ़ाई करने हेतु बिजली के पंखे, मेज और कुर्सियां दी गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने विद्यालय परिवार की ओर से सुश्री कंचन अग्रवाल एवं श्रीमती दुर्गेश नंदिनी का विद्यालय में स्वागत किया और साथ ही उनके इस अवदान हेतु विद्यालय परिवार की ओर से उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री कनक बिहारी सेवा ट्रस्ट की मंत्री कंचन अग्रवाल का मानना है कि बालिकाओं की शिक्षा और उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास बहुत ही आवश्यक है तभी वे घर परिवार और समाज के कल्याण के लिए आगे बढ़ सकती हैं। साथ उन्होंने 20 मई 2024 को होने वाले चुनाव के हस्ताक्षर अभियान में भी विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं तथा 18 वर्ष की आयु वाली छात्राओं के साथ प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button