उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन 15 अप्रैल 2024 को उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के 134वें जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया ।

इस समारोह में उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक, शोभन चौधुरी, अपर महाप्रबन्धक अजय सिंघल सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर चौधुरी ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर अपने विचार प्रस्तुत किए । उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के विचारों पर अमल करना चाहिए तथा कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए । यह बाबा साहेब को हमारी सच्ची पुष्पांजलि होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button