उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी द्वारा लगातार महिला पुलिस कर्मियों से किए जा रहे दुर्व्यवहार के विरूद्ध कांग्रेस मुख्यालय के पास रोष प्रदर्शन किया

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मंगलवार एवं बुधवार को महिला पुलिस कर्मियों से किएj Mml जा रहे दुर्व्यवहार के विरूद्ध दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंद्रा भवन के पास रोष प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा की महामंत्री  योगिता सिंह के नेतृत्व एवं महिला मोर्चा प्रभारी आरती मेहरा, अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  सारिका जैन एवं विधायक शिखा रॉय की उपस्थिती में आयोजित “रोष प्रदर्शन” में दिल्ली भाजपा के महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आंध्रा भवन रेड लाइट पर एकत्र हुईं और वहां से नारे लगाती हुईं तय मार्ग तोड़ कर बाल भवन मार्ग होते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ीं।

हिन्दी भवन के पास पुलिस ने भारी मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन मार्च कर रहीं महिलाओं को बलपूर्वक रोका तो वह वहीं धरने पर बैठ गईं, कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हे चेतावनी दे कर छोड़ दिया।

प्रदर्शन में सम्मिलित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता थीं महिला मोर्चा महामंत्री सुश्री हिमांशी पांडेय,  मीरा पहाड़िया एवं श्रीमती सुमन लता, निगम पार्षद रेनू अग्रवाल, श शि चंदना, श्रीमती मीनू गोयल, श्रीमती रेणू चौधरी, श्रीमती ममता यादव एवं श्रीमती शिमला देवी आदि प्रदेश पदाधिकारीअनिला शर्मा, सुश्री रेखा सिंह,  ममता वशिष्ठ,  शोभा शुक्ला, रेनू सिंह,  वंदना वशिष्ठ और भाजपा मीडिया प्रमुख  प्रवीण शंकर कपूर, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा एवं  रविन्द्र चौधरी, कार्यालय मंत्री कैलाश जैन एवं अमित गुप्ता।

*दिल्ली भाजपा महामंत्री – श्रीमती योगिता सिंह का सम्बोधन*

“लोकतंत्र में असहमति अपनी जगह है, पर महिला पुलिस पर हाथ उठाना और उनका अपमान करना अस्वीकार्य है। वर्दी का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि महिला विरोधी व्यवहार बंद नहीं हुआ तो भाजपा महिला मोर्चा और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।”

*महिला मोर्चा प्रभारी – सुश्री आरती मेहरा का सम्बोधन*

“जो व्यक्ति महिलाओं की सुरक्षा करने वाली वर्दी का सम्मान नहीं कर सकता, वो देश की महिलाओं का सम्मान क्या करेगा? कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी तुरंत माफी मांगें, अन्यथा दिल्ली की महिलाएं इसका जवाब सड़कों पर देंगी।”

*महिला मोर्चा अध्यक्ष – श्रीमती अर्चना गुप्ता का सम्बोधन*

“राहुल गांधी का महिला पुलिस से दुर्व्यवहार शर्मनाक है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। नारी शक्ति का अपमान अब बर्दाश्त नहीं होगा।”

*प्रदेश उपाध्यक्ष – श्रीमती सारिका जैन का सम्बोधन*

“राहुल गांधी का महिला पुलिस कर्मियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। वर्दी का अपमान देश का अपमान है। हम राहुल गांधी से तत्काल माफी की मांग करते हैं। भाजपा महिला मोर्चा नारी सम्मान और महिला पुलिस के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”

विधायक –  शिखा रॉय का सम्बोधन

“जो लोग कानून के रक्षकों का सम्मान नहीं कर सकते, वे महिलाओं का सम्मान क्या करेंगे ? कांग्रेस को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा नारी सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button