उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सच यह है कि आज विपक्ष के पास जनता के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं बचा है इसलिए अब वे भ्रम फैला रहे हैं : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की पिछले कुछ दिनों से देश की राजनीति में विपक्ष का आचरण देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच “बदतमीजी” का मुकाबला चल रहा है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों पार्टियां लोकतंत्र की मर्यादा और महिला सम्मान को तार-तार करने में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हैं।

कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान उनके मुख्य चुनाव आयुक्त सहित कई कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। यही नहीं, कवरेज कर रही महिला पत्रकारों को “गोदी मीडिया” कहकर अपमानित किया गया और परेशान किया गया।

CJP एवं “आप” के प्रदर्शनों में Swiggy और Blinkit से प्रदर्शनकारियों के लिए अच्छे-अच्छे पकवान मंगवाए गए, जैसे यह कोई मेला लगा हो।

अब उसी राह पर कांग्रेस पार्टी भी चल पड़ी है। 6 और 7 जुलाई को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई। आकशवाणी भवन के पास एवं बस में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को धक्का दिया गया, उनके साथ बदसलूकी की गई।

मीडिया कर्मियों से भी तल्ख और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विडिओ किलपस में साफ देखा कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रसिद्ध रेस्टोरेंट “खान चाचा” से लाल थैली में संभवतः नॉन-वेज खाना मंगवाकर प्रदर्शन को “पिकनिक” बना रहे हैं।

सच यह है कि आज विपक्ष के पास जनता के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं बचा है इसलिए अब वे भ्रम फैला रहे हैं।

–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button