उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पारिवारिक न्यायालयों के परामर्शदाताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ :  न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/मुख्य संरक्षक, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा  न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, गोमतीनगर, लखनऊ में रविवार को One Day Sensitization Programme for Counsellors of Family Courts of Uttar Pradesh के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कुशल पाल, अपर निदेशक/प्रभारी निदेशक, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान तथा उच्चतम न्यायालय (एम0सी0पी0सी0) के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया।

संजय सिंह-2 उपसचिव उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 टेक्निकल सेशन्स में आयोजित किया गया, जिसमें माननीय उच्चतम न्यायालय (एमसीपीसी) के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के परिवार न्यायालयों द्वारा नामित 85 परामर्शदाताओं को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। जिससे न्यायालयों में लंबित पारिवारिक विवादों में दक्षता के साथ उभय पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौता कराया जा सके और पारिवारिक न्यायालयों में लंबित वादों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।


कार्यक्रम का संचालन निशांत देव, विशेष कार्याधिकारी, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया। अंत में उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button