उत्तर विधानसभा विधायक डॉ. नीरज बोरा का जन्म दिवस पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

लखनऊ : महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया ,मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग और मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सीतापुर रोड सेवा परिसर स्थित आवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और विधायक डॉक्टर नीरज बोरा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए सभी ने कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डॉ. नीरज बोरा ने केक भी काटा। इस अवसर पर धर्मपत्नी और समाज सेविका बिंदु बोरा, सुपुत्र वत्सल बोरा, सुपुत्री कनुप्रिया जाजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पार्षद रानी कनौजिया, मंडल महामंत्री रूपेश सिंह, जगदीशपाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, दया पांडे,ऋषि कपूर, सीताराम वर्मा नेवी बधाई व शुभकामनाएं दी।

जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर, हवन पूजन, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ, अनाथालय और अस्पतालों में फल वितरण व भंडारों के आयोजन भी किये गये।



