उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में कोंडली विस के आप समर्थकों ने पहुँचकर केजरीवाल के समर्थन में किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली में कोंडली विधानसभा के आम आदमी पार्टी के नेता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोंडली विधानसभा के सैकड़ो लोगों भाग लिया. लोगों ने मैं भी केजरीवाल लिखे बैनर हांथो में लेकर केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन किया.

इस अवसर पर आप नेता जितेंद्र कुमार ने कहा कि महारैली सिर्फ रैली नहीं हम सबका इम्तिहान थी और आप समर्थको के जूनून ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  के प्रति प्यार को शानदार तरीके से दिखाया .

उन्होंने कहा कि कोंडली विधानसभा के सभी निगम पार्षदो और देवतुल्य कार्यकर्ताओ का आज की इस महारैली को  सफल बनाने के लिए ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ.

आप नेता ने कहा कि इस महारैली की गूंज से मोदी सरकार आज सदमे मे पहुंच गयी होंगी. मुझे पूरा विश्वास है कि आपका ये जूनून लोकसभा चुनाव मे अपने चरम पर होगा और हम सब मिलकर कुलदीप भाई को सांसद बनाकर ही रहेंगे. पुनः आप सबका ह्रदय से आभार और अभिनन्दन करता हूँ .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button