राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने फिल्म 370 की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा द्वारा दिल्ली गेट स्थिति डिलाइट सिनेमा में फिल्म आर्टिकल 370 की स्पेशल स्क्रीनिंग कराई गई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, विनय रावत एवं लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, सभी मोर्चा के प्रभारी सुमित भसिन, मीडिया रिलेशन विभाग प्रमुख विक्रम मित्तल सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी, कॉल सेंटर वेलेंटियर्स और मीडियाकर्मियों के साथ फिल्म आर्टिकल 370 के स्पेशल स्क्रीनिंग देखा।

इस मौके पर तरुण चुग ने कहा कि आर्टिकल 370 एक प्रेरक फिल्म है और इसने समाज में एक संदेश भेजा है कि किस तरह आर्टिकल 370 का लाभ उठाकर कुछ राजनीतिक नेताओं ने आम कश्मिरियों को विकास के लाभ से वंचित किया था। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में चौतरफा विकास हो रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सभी को यह फिल्म एक बार और जरुर देखनी चाहिए क्योंकि यह फिल्म कांग्रेस और घाटी के अलगाववादी नेताओं की असलियत से वाकिफ कराती है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने जम्मू और कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है,




