उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पत्रकार ज्ञानेंद्र शर्मा युवाओं को प्रोत्साहित करते थे : बृजेश पाठक

यूपी प्रेस क्लब में शोक सभा कर स्व. ज्ञानेंद्र शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि 

लखनऊ । यूपी प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपने पत्रकारिता जीवन में सदा राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले युवा चेहरों को प्रोत्साहित किया।

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शर्मा जी के संबंधित अपने संस्मरण सुनाए ।
उन्होंने बताया कि छात्र जीवन में अपनी खबर को लेकर जब वह श्री शर्मा के पास जाते थे तो वह खबर छापने का केवल आश्वासन ही नहीं देते थे वर्णन उसे सुनिश्चित भी करते थे।
स्वर्गीय ज्ञानेंद्र शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते वक्ताओं ने कहा कि उनकी विचारधारा स्पष्ट थी जिसे उन्होंने कभी पत्रकारिता के उसूलों पर नहीं थोपा। वह हिंदी के ऐसे पत्रकार थे जो अपनी खबर को टाइप करते थे और प्रसंग का बहुत अच्छा रिकॉर्ड रखते थे।
शोक सभा को हसीब सिद्दीकी, रविंद्र कुमार सिंह , सुरेश बहादुर सिंह , प्रेमकांत तिवारी, हेमंत तिवारी , मुकेश बहादुर सिंह, शिव शरण सिंह, अजय कुमार , वीरेन्द्र सक्सेना , के बक्स सिंह, सिद्धार्थ कलहंस, मनोज मिश्रा, नवल कांत सिन्हा, गोविंद पंत राजू , मनीष मिश्रा, प्रदीप कपूर , सुरेंद्र अग्निहोत्री, मनमोहन अग्रवाल, मुदित माथुर के साथ ही ज्ञानंद शर्मा जी के पुत्र डॉ. अनुराग एवं अनुपम , छोटे भाई हरेंद्र शर्मा तथा पुत्रवधू शिल्पी शर्मा तथा डॉ. वी के मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button