उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अपर सदस्य (वाणिज्यिक), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली का अयोध्या नगर में आगमन

अयोध्या धाम जं. एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों का किया निरीक्षण

लखनऊ : 29 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को अपर सदस्य , रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली, मुकुल सरन माथुर का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अयोध्या नगर में आगमन हुआ।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अयोध्या धाम जं. एवं अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया एवं स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया.

 

इस निरीक्षण में उन्होंने अयोध्या धाम जं. पर यात्रियों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए अपार संख्या में स्टेशन पर नित्यप्रति आने जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों हेतु यात्री प्रबंधन की नीतियों के कुशल एवं निर्बाध संचालन के संबंध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किए तथा खानपान सहित सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं की निरंतर समुचित उपलब्धता की बात कही।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ संवाद भी स्थापित किया एवं उन सभी को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का अधिकाधिक प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।अयोध्या कैंट स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं, खानपान के स्टॉल, खानपान सामग्री की गुणवत्ता, टिकट काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा एवं यात्री सहायकों (कुली) तथा कार्यरत रेल कर्मचारियों से संवाद किया।

 

अपर सदस्य (वाणिज्यिक) नेयात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए,यात्री सेवा के प्रति संकल्पित भाव से कार्य करने पर विशेष बल दिया एवं सतर्क तथा सजग रहते हुए संरक्षित, सुरक्षित एवं समयपालन के साथ रेलसेवाओं को संपन्न करने की बात को प्रमुखता से कहा।  इस निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), राहुल सहित अनेक अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button