उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हुनर क्रिएशन्स देगा अनूप जलोटा को ‘शाने लखनऊ अवार्ड’

डा.हरिओम और अंकिता कपूर भी दिखाएंगे सुरों की बाजीगरी

लखनऊ । छावनी के सूर्या प्रेक्षागृह में आठ मार्च को आयोजित एक शाम लखनऊ के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य कमान प्रमुख ले.जनरल एनएस सुब्रमण्यिन अनूप जलोटा को शाने अवध अवार्ड प्रदान करेंगे।

हुनर क्रिएशन्स क्राफ्ट एसोसिएशन के इस कार्यक्रम में उनके साथ ही आईएएस डा.हरिओम और गायिका अंकिता कपूर भी सुरों की महफिल सजाएंगे। इस अवसर पर मध्य कमान के चीफ आफ स्टाफ ले.जनरल मुकेश चड्ढा और अन्य सैन्य अधिकारी, विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव संस्कृति व पर्यटन मुकेश मेश्राम और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।


संयोजक जफर नबी ने बताया कि 2012 में पद्मश्री अनूप जलोटा लखनऊ की शान हैं और पूरी दुनिया में अपनी गजलकारी और भजन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। एसोसिएशन पहले सरोदवादक अमजद अली खां, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, हेमा मालिनी, रेखा भारद्वाज, सोनू निगम और तलत अजीज जैसे विश्वविख्यात कलाकारों को पिछले वर्षों के आयोजनों में अलंकृत कर चुकी है।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिये प्रतियोगिता और कारीगरों को रोजगार से जोड़ने और उन्हें साधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी एसोसिएशन सक्रिय है। एक शाम लखनऊ के नाम शीर्षित कार्यक्रम में अनूप जलोटा की गायकी का लुत्फ तो मिलेगा ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डा.हरिओम और चर्चित युवा गायिका अंकिता कपूर भी सुरीले गीत प्रस्तुत करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button