उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक और भूतपूर्व आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल की मौजूदगी में किया गया इटरनिया अनुभव केंद्र का उद्घाटन

लखनऊ : ड्यूरेनियम (हिंडाल्को द्वारा आविष्कार किया गया एक पेटेंट एल्यूमीनियम मिश्र धातु) से बने दरवाजे और खिड़कियाँ पेश करने वाला भारत का पहला WiWA-प्रमाणित ब्रांड इटरनिया ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अपने अत्याधुनिक अनुभव केंद्र का अनावरण किया है।
इस प्रमुख अनुभव केंद्र को उद्योग में कई हित धारकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुआयामी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बनाया गया है।
इस अनूठे अनुभव केंद्र के साथ, इटर्निया आर्किटेक्‍ट और डिजाइनर कम्‍युनिटी, बिल्‍डर्स और घरों के मालिकों को बेहतरीन अनुभव देना चाहता है। उसके पास कई तरह के उत्‍पादों की एक श्रृंखला है। इसमें इटर्निया लक्‍ज़री, इटर्निया प्रीमियम और इटर्निया इसेंशियल्‍स शामिल हैं। स्‍लाइडिंग दरवाजों और खिड़कियों से लेकर ओपने बल दरवाजों और खिड़कियों के साथ, यह अनुभव केंद्र ग्राहकों को उत्‍पाद खरीदने से पहले समझने की सुविधा देगा।
इटरनिया अनुभव केंद्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक और भूतपूर्व आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल की मौजूदगी में किया गया।
चंदन अग्रवाल, सीईओ-इटरनिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आदित्य बिड़ला ग्रुप) ने कहा, हम लखनऊ में अपना अत्याधुनिक अनुभव केंद्र शुरू करके रोमांचित हैं। ऐसे युग में जहाँ ग्राहक व्यवहार तेजी से विकसित हो रहा है, हमने डिजिटल और स्पर्श अनुभवों को सहजता से मिश्रित करके इस अनुभव केंद्र के साथ अनुभवात्मक विपणन को अपनाया है। यह प्रमुख अनुभव केंद्र सिर्फ एक शोरूम नहीं है; यह एक ऐसी जगह है जहाँ हमारे आगंतुक ड्यूरेनियम (विशेष एल्यूमीनियम मिश्र धातु) के दरवाजे और खिड़कियों की हमारी शृंखला को अनुभव कर सकते हैं।
इटर्निया अनुभव केंद्र लखनऊ में एक बेहद महत्‍वपूर्ण स्‍थान पर मौजूद है, जहाँ से उत्‍तर भारत के फलते-फूलते बाजार को सेवा मिलेगी। यह हफ्ते में सातों दिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button