उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रामोत्सव में लोक गायिका नीशू के सोहर लोक गीत पर झूमे दर्शक 

अयोध्या । अयोध्या में पांच सौ वर्षों के लम्बें इंतजार के बाद अस्तित्व में आए भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का अंतरराष्ट्रीय रामोत्सव मकर संक्रान्ति से 14 जनवरी से होलिकोत्सव 24 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार चार मार्च को उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से सरस भजन का कार्यक्रम अयोध्या में हुआ। उसमें लोकप्रिय कलाकार नीशू त्यागी ने स्वरचित सोहर लोक गीत भी सुनाए।

सुधि श्रोताओं से भरे तुलसी उधान के परिसर में नीशू त्यागी ने सबसे पहले सोहर लोक गीत “अयोध्या झूम उठे” सुनाकर अपनी गायकी की मधुर शुरुआत की। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए विशाल गुप्ता और अरुण सोनकर
ने लोक गीत “राम जी से पूछे जनक पुर की नारी” सुनाया तो श्रोताओं ने करतल ध्वनि कर अपने उत्साह को प्रकट किया। इसके साथ ही कई बार उत्साहित राम भक्त श्रोताओं ने प्रभु राम के जयकारे भी लगाए।


नीशू त्यागी ने अपना स्वरचित सोहर लोक गीत ““अयोध्या झूम उठे” भी इस पावन मंच से अपने चाहने वालों के समक्ष प्रभावी रूप से रखा। लोगों की फरमाइश पर विशाल गुप्ता और अरुण सोनकर ने “सोला हजार सखी सोला हजार उनमें कनहिया खेले” और “होली खेले रघुवीरा अवध में” जैसे गीत भी सुनाए। उनके साथ साथी कलाकारों में नीशू त्यागी विशाल गुप्ता अरुण सोनकर, दिशा गुप्ता, सोनाली गोंड, फाल्गुनी सिन्हा, ढोलक पर सागर, आर्गन पर प्रमोद कुमार, पैड पर प्रकाश चन्द्र शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button