उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को यू.जी.सी. द्वारा श्रेणी-1 का दर्जा प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं

 

लखनऊ : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली की बैठक में किए गए मूल्यांकन में श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का ग्रेड दिए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मूल्यांकनों में रैंकिंग उन्नयन करना और उपलब्धिपरक ग्रेड प्राप्त करना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है। निरंतर किए गए प्रयासों से ही विश्वविद्यालय को बेहतर श्रेणी मिलती है, जिसका सीधा लाभ उस विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को हासिल होता है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए मूल्यांकन महत्वपूर्ण है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की इस उपलब्धि अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरक होगी।मूल्यांकनों में उपलब्धिपरक सफलताओं के पीछे गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर कड़ी मेहनत होती है, जिससे विश्वविद्यालय की क्षमताओं में वृद्धि होती है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button