उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्टांप पंजीयन मंत्री ने किया उप-निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण

सप्ताह भर में व्यवस्थाएं ठीक ना होने पर संबंधित को मुख्यालय से किया जाएगा संबंद्ध

लखनऊ : प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल द्वारा सोमवार को विभागीय सुविधाओं का जनता को मिल रहे लाभ का जायजा लेने के लिए सरोजिनी नगर लखनऊ के उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में फैली अव्यवस्था और गंदगी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाहियों पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई तथा एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

जायसवाल द्वारा साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था ठीक ना होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा जनहित में व्यवस्थाओं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिये। व्यवस्था एक सप्ताह में ठीक न होने पर उप-निबंधक तथा संबंधित कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यों के प्रति लापरवाही देख संबंधित कर्मचारी को मुख्यालय संबद्ध करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने उप निबंधक को निर्देश दिये कि कार्यालय को बाहरी व्यक्तियों से मुक्त रखा जाए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में आये हुए लोगो से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं के विषय में जाना। उन्होंने लोगों से अपील की, कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा उत्पीड़ित किए जाने पर इसकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नंबर 18001801476 पर करें।
औचक निरीक्षण के समय मंत्री जी के साथ महानिरीक्षक निबंधन डॉ रुपेश कुमार, अपर महानिरीक्षक निबंधन श्री रवीश गुप्ता भी साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button