नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी बाँसुरी स्वराज का अभिनंदन किया

नई दिल्ली : नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक विशाल बैठक में सांसद प्रत्याशी बाँसुरी स्वराज का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, लोकसभा चुनाव इंचार्ज विजेन्द्र गुप्ता, चुनाव संयोजक वीरेन्द्र बब्बर, जिला अध्यक्ष करोल बाग सुनील कक्कड़ एवं अध्यक्ष नई दिल्ली राजीव राणा के आलावा संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी एवं पार्षद उपस्थित थे।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और हमारा संगठन का सेवा कार्य ही हमारा विजय मंत्र है। हम एकजुट हो प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय गुलदस्ते में दिल्ली से 7 फूल जोड़ेंगे।

बाँसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि मै आपके बीच की भाजपा कार्यकर्ता हूँ और जीवन के अंतिम दिन तक कार्यकर्ता के रूप में जनसेवा को समर्पित रहूँगी।
–



