उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार पोजिटिव विकास के मुद्दों पर होगा : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली एक महानगर है जहां देश के सभी हिस्सों के लोग रहते हैं और दिल्ली के राजनीतिक माहौल का देश के अन्य राज्यों पर भी प्रभाव पड़ता है। 2014 और 2019 के चुनावों में दिल्लीवासियों ने भाजपा को 7 में से 7 सीटें देने की पहल की तो अधिकांश प्रमुख राज्यों के मतदाताओं ने भी अनुसरण किया और पी.एम. श्री नरेंद्र मोदी को दो बार मजबूत सरकार बनाने में सहायता की।

आज फिर हम देखते हैं कि दिल्लीवासियों ने पी.एम. मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत के लिए सरकारों की हैट्रिक पूरा करवाने का निर्णय लिया है।

एक स्ट्रीट वैंडर से मॉल के मालिक तक और एक चपड़ासी से कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तक, दिल्लीवासियों का मानना है कि पी.एम. श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को तेज़ विकास और नौकरी के अवसर मिले है और वह इस गति को बनाये रखना चाहते हैं।

इसलिए, दिल्ली भाजपा का आगामी लोकसभा चुनाव का प्रचार विकास मुद्दों पर केंद्रित होगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि हम अपने विपक्ष को केंद्र सरकार के दिल्ली के विकास में विशाल योगदान और दिल्ली सरकार के विकास प्रोजेक्ट्स लाने में विफलता पर बहस के लिए चुनौती देते हैं।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button