उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एडवा व सीटू कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा पर धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नोएडा : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व सीटू गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आज सेक्टर- 8, नोएडा बांसबली मार्केट पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता कामरेड साहिब फारूकी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न शोषण को रेखांकित करते हुए महिला आंदोलन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि महिला आंदोलन के दबाव में सरकारों ने महिलाओं के पक्ष में कई कानून तो बनाए हैं पर सरकार की उन कानूनों को लागू करने की इच्छा शक्ति नहीं है इसलिए महिलाओं का उत्पीड़न आज भी बदस्तूर जारी है। सीटू जिला उपाध्यक्ष पूनम देवी ने कामकाजी महिलाओं की समस्याओं को रेखांकित किया। और सीटू की ओर से सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। महिला समिति की जिला प्रभारी आशा यादव ने घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज के नाम पर हो रहे शोषण आदि को रेखांकित किया और उक्त के खिलाफ वैचारिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।


इस अवसर पर कार्यक्रम को जनवादी महिला समिति गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, सचिव चंदा बेगम, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, सरोज योगी, मोनिका, सीटू जिला नेता लता सिंह, मंजू राय, रामसागर, रमाकांत सिंह, सीटू दिल्ली राज्य कमेटी सदस्य मधुबाला आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button