उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में भी विस्तार होगा एम के भाटिया के मिट्स ग्रुप का , मिट्सकार्ट का खुलेगा स्टोर

युवा व वीमेन एम्पॉवरमेंट से होगा मिट्स ग्रुप का विस्तार

लखनऊ :  मुजफ्फरनगर जैसे छोटे शहर से शुरुआत करके मिट्स फार्मा के फाउंडर एम के भाटिया ने आज उत्तर भारत सहित एशिया के कई देशों में मिट्स फार्मा व अपने ई कामर्स ब्रांड मितस्कार्ट का विस्तार किया है। लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए एमके भाटिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश से उनका खास लगाव है वह मुजफ्फरनगर से शुरुआत के चलते उनके उत्पाद यु पी में पहले से ही मौजूद हैं , लेकिन अब लखनऊ में युवा सहकर्मियों द्वारा मिट्स ग्रुप का विस्तार किया जाएगा।

उत्तर भारत में फार्मा इंडस्ट्री के मैन्युफैक्चरिंग व ट्रेडिंग के क्षेत्र में हो रहे विस्तार के बारे में पत्रकारों को अवगत कराया । गौरतलब है कि एम के भाटिया दिवाली पर अपने सहकर्मियों को 12 कारें गिफ्ट कर चर्चा में आए थे और शहर से ई-कॉमर्स के क्षेत्र में नई शुरुआत कर उत्तर भारत के व्यापार जगत में चर्चाओं में है और यूनाइटेड अरब एमिरेट्स यूनाइटेड किंगडम सहित कनाडा में अपने व्यापार को फैलाने में प्रयासरत हैं। उत्तर भारत सहित जल्द ही मिट्सकार्ट के स्टोर फ्रैंचाइज़ी मॉडल पर सारे देश में जल्द खुलेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button