उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी से ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने शिष्टाचार भेंट की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री  दानिश आजाद अंसारी से उनके सरकारी आवास पर भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त  फिलिप ग्रीन ओएम ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश और ऑस्ट्रेलिया के मध्य यूपीजीआईएस-2023 तथा जीबीसी-4.0 में किये गये निवेश एवं निष्पादित एमओयू के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा आयात निर्यात के बारे में भी वैचारिक आदान प्रदान हुआ।

इस अवसर पर अंसारी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। इन संबंधों को प्रगाढ करने में उत्तर प्रदेश की हमेशा से सकारात्मक भूमिका रही है। ऑस्ट्रेलिया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक साथ काम करने से दोनों देशों के राजनैतिक और आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे, जिससे रोजगार और विकास के नए द्वारा खुलेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में उत्तर प्रदेश अन्य क्षेत्रों में भी आॅस्ट्रेलिया के साथ बेहतर सम्भावनाएं तलाशने का प्रयास करेगा।
इस मौके पर श्री अंसारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को नये आयाम मिल रहे हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत और आॅस्ट्रेलिया के संबंधों को हर स्तर पर आगे बढ़ाने में उत्तर प्रदेश अपनी अहम भूमिका निभाएगा।


इस अवसर पर आॅस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने उत्तर प्रदेश द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के साथ आयात-निर्यात से लेकर निवेश एवं औद्योगिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग के सीनियर सेक्रेटरी,  माइकल रीस, सेकंड सेक्रेटरी  टॉम ओवर्टन क्लार्क तथा सीनियर रिसर्च ऑफिसर  वंदना सेठ उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button