मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहे किसान आन्दोलन को लोकदल ने दिया समर्थन

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय में वाराणसी से आये किसान नेता विनय शंकर राय मुन्ना,गगन प्रकाश यादव को लोकदल का समर्थन पत्र सौपा।
बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र मे मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानो के वैधानिक हक अधिकार के लिये लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे किसान अंदोलन का किसानो के मसीहा,भारत रत्न चौधरी चरण सिंह द्वारा 1980 मे स्थापित पार्टी (लोकदल) वाराणसी के किसान अंदोलन का समर्थन करती है।
वाराणसी मे साजिश के तहत ट्रांसपोर्ट नगर, काशी द्वार, स्पोर्ट्स सिटी, वैदिक सिटी , आवासीय योजना एवं वर्ल्ड सिटी के नाम पर हजारो एकड जमीन औने पौने दाम पर भूमि अर्जन एवं पुनर्वास कानून का खुला उलंघन कर सत्ता का दुरूपयोग कर कब्जे की साजिश चल रही है जिसका लोकदल निन्दा करता है।
वाराणसी मे उक्त योजनाओ से प्रभावित किसानो के ज्वलंत मुद्दे पर किसान संघर्ष समिति के विनय शंकर राय द्वारा आयोजित 05 मार्च 2024 को वाराणसी जिला मुख्यालय घेराव मे लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रभारी उत्तर प्रदेश जय राम पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मुन्ना लोक दल के कार्यकर्ताओ के साथ अंदोलन में शामिल रहेगे और दल बल के साथ लोकदल किसान अन्दोलन का समर्थन करेगा।



