उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीतापुर लोकसभा संसदीय सीट प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में विचार मंथन जारी

राकेश राठौर की जगह किसी ब्राह्मण चेहरे को लड़ने की संभावना

लखनऊ। गठबंधन में कांग्रेस को मिली 17 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन पर कांग्रेस संसदीय दल गहन विचार मंथन में है। सूत्रों की खबर के अनुसार सीतापुर की संसदीय सीट पर राकेश राठौर को उतारने पर विचार कर रही है कांग्रेस, मगर लोगों का मानना है कि कोई ब्राह्मण चेहरा प्रबल दावेदारी साबित कर सकता है, कुछ कांग्रेसियों का कहना है कि शिव पाण्डेय जो वर्तमान में प्रदेश कोषाध्यक्ष को आलाकमान मैदान में उतार सकती है, क्योंकि आलाकमान के निर्देश पर श्री पांडेय ने प्रदेश के कई जिलों के दौरे किए थे और इससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि शिव पांडेय इस संसदीय सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। श्री पांडेय इसी क्रम में कल सीतापुर के दौरे पर भी गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button