उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

युवाओं के संघर्ष को रेखांकित करती फिल्म ‘ संदेह ‘ 1 मार्च को रिलीज होगी : प्रदीप श्रीवास्तव 

लखनऊ । संजय राय द्वारा प्रस्तुत इम्पल्स सिने इंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म ‘ सन्देह ‘ आगामी एक मार्च को अखिल भारतीय स्तर देश भर के सिनेमाघरों में  रिलीज होगी।

फिल्म ‘ संदेह ‘ के निर्माता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया यह फिल्म युवाओं पर आधारित है, जिसमे उत्कृष्ट गीत- संगीत के साथ थ्रिल, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री  दर्शकों को देखने को मिलेगी। ये फिल्म परिवार के साथ देखी जा सकती है।

प्रेसवार्ता में फिल्म ‘ सन्देह ‘ की लेखिका श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि यह फिल्म युवाओं पर आधारित है। आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी  और बदलते सामाजिक परिवेश में युवा खुद को बेहतर साबित करने और तरक्की करने की दौड़ में भटक कर गलत रास्ते को अपना लेता है और गलत रास्ते से कैसे वापस लौटता है, यह सब कुछ इस फिल्म में दिखाया गया है। भटके हुए युवाओं को सही रास्ता दिखाने का  संदेश देती है फिल्म ‘सन्देह ‘।

फिल्म निर्देशक अयाज़ खान ने बताया कि फिल्म संदेह सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया की इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ, सीतापुर, उत्तरांचल नैनीताल आदि सुंदर लोकेशन पर की गई है। फिल्म ‘ संदेह ‘ में रिया कपूर, पुलकित रायजादा, पवन विक्रम, नीतीश भलुनी, गौरव कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, रितिका गुप्ता, सोनम सैनी, दुष्यंत सिंह, शिवानी सौम्या, लोकेश मोहन खट्टर और संजय रायजादा ने अभिनय किया है।

फिल्म अभिनेता पवन विक्रम ने बताया कि यह फिल्म युवाओं को सही रास्ता दिखाने का काम करेगी। यह  फिल्म युवाओं के संघर्ष की दास्तान है। फिल्म ‘ संदेह ‘ में कालेज की स्टूडेंट वान्या नाम की लड़की का किरदार निभा रहीं फिल्म अभिनेत्री रितिका गुप्ता ने बताया कि स्टूडेंट छुट्टियाँ मनाने अपने दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं जहां उनके साथ कुछ अप्रत्याशित घटनाएँ घटित हुईं। सन्देह का अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमारी निर्माता टीम और अभिनेताओं की पूरी टीम ने बहुत समर्थन किया। बहुत कुछ सीखने को मिला। पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। फिल्म की कहानी काफी अच्छी है और काफी अलग भी है। आज की फिल्म के विपरीत एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें आज कल युवाओं के लिए एक संदेश भी है।

फिल्म ‘ संदेह ‘ में विलेन की भूमिका निभा रहे फिल्म अभिनेता गौरव कुमार ने बताया कि फिल्म संदेह में उनका रोल चौकीदार का है, जो की बहुत खतरनाक रोल है। मेरी पिछली फिल्मों से सबसे डिफरेंट रोल है इसमे, अपनी एज से ज्यादा एज का कैरेक्टर है, उसको निभाने की कोशिश की है। इसमें सबसे इंटरेस्टिंग बात मेरी कॉस्ट्यूम बिल्कुल अलग है, उसमें लिखा है जो तेरा था वह मेरा होगा, यह मेरी टैगलाइन है। मेरी पहले की फिल्म रायबरेली, सीतापुर सिटी ऑफ गैंगस्टर, अन्नते, प्यारा कुल्हड़ उन सब से अलग कैरेक्टर है।  सन्देह मूवी में काम करके मुझे सच में बहुत अच्छा लगा, बड़ा मजा आया, एक अलग टाइप का कैरेक्टर जीने का मौका मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button