उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्वास नगर एवं शाहदरा विधानसभाओं के आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में विश्वास नगर एवं शाहदरा विधानसभाओं से आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ता साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व महापौर  आरती मेहरा एवं जिला अध्यक्ष  संजय गोयल उपस्थित थे।

विश्वास नगर एवं शाहदरा विधानसभा से आए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में  सतीश लूथरा,  अभिषेक बिसारिया,  दीपक लूथरा,  ताविस अरोड़ा,  योगेश दुआ, आचार्य विनय जोशी,  नासीर खान एवं  सलीम अली खान सहित सौकड़ों नेता भाजपा में शामिल हुए।

वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा परिवार में सभी का स्वागत किया और कहा कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उजागर होते भ्रष्टाचार से आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और जिन वायदों और ईमानदार राजनीतिक के कारण वे अरविंद केजरीवाल के साथ एक नई राजनीति की शुरुआत करने चले थे आज उन सब को अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की उन्नति के लिए लगातार काम कर रहे हैं, उससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भाजपा में होने वाले लोगों से मैं वायदा करता हूं जिस विश्वास के साथ आप भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उसी विश्वास के साथ हम सब मिलकर एक बेहतर दिल्ली बनाएंगे और भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई आम आदमी पार्टी की सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेकेंगे।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता प्रतिदिन घट रही है क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में लगातार घोटाले किए हैं। आज हाई कोर्ट एवं सुप्रिम कोर्ट से भी उनके मंत्री एवं सांसद को जमानत तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर इस वक्त 12 भ्रष्टाचार के आरोप है और अभी भी कई आरोपों में वह घीरे हुए हैं।

श्री बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में आज भी लोग बढ़े हुए पानी के बिल से परेशान है और केजरीवाल सरकार ने विधानसभा के अंदर इस बात को स्वीकार किया कि लोगों को पानी का बिल गलत तरीके से भेजा गया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button