उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पित करेंगे

गोरखपुर : भारतीय रेल पर आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुये रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु उनके पुनर्विकास का कार्य तथा समपारों पर संरक्षा के दृष्टिकोण से रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में, 26 फरवरी, 2024 को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया जायेगा।

इसके अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 32 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में 31 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास एवं 01 रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया जायेगा। इन 32 स्टेशनों में उत्तर प्रदेश के 25, बिहार के 05 एवं उत्तराखंड के 02 स्टेशन सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर रेलवे पर 111 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया जायेगा। इन 111 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास में उत्तर प्रदेश के 94, बिहार के 14 एवं उत्तराखंड के 03 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास सम्मिलित हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे पर 32 स्टेशनों में से लखनऊ मंडल के अंतर्गत 14 स्टेशनों- गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन तथा लखनऊ सिटी, डालीगंज जं., मैलानी जं., लखीमपुर, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, रामघाट हाल्ट, सिद्धार्थ नगर, स्वामी नारायण छपिया, खलीलाबाद, आनन्द नगर जं. एवं गोंडा जं. तथा वाराणसी मंडल के अंतर्गत 12 स्टेशनों- सीवान जं., थावे जं., मैरवा, एकमा, मसरख, गाजीपुर सिटी, मऊ जं., बेलथरा रोड, सलेमपुर जं., भटनी जं., खोरासन रोड एवं कप्तानगंज जं. और इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत 06 स्टेशनों- बरेली सिटी, काशीपुर जं., पीलीभीत जं., टनकपुर, गुरसहायगंज एवं कन्नौज सहित 31 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जायेगा।


गोमती नगर स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य रू 377.47 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया। इस पुनर्विकसित स्टेशन भवन में नाॅर्थ टर्मिनल बिल्डिंग तीन मंजिला की बनाई गई है, यहाँ 2,380 वर्गमीटर में शानदार काॅनकोर्स बनाया जा रहा है तथा साउथ टर्मिनल बिल्डिंग दो मंजिला बनाई जा रही है। स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान टर्मिनल अलग-अलग हैं। स्टेशन पर 09 एस्केलेटर एवं 09 लिफ्ट लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त रिटायरिंग रूम, वेटिंग लाउन्ज, फूड कोर्ट की व्यवस्था है।

यहाँ दो पाँच मंजिला कामर्शियल काॅम्प्लेक्स टावर का भी निर्माण किया गया है, जिसके अपर एवं लोअर बेसमेंट में पार्किंग जैसी सुविधाये हैं। यात्रियों का आगमन एवं प्रस्थान अलग-अलग करने के लिये यहाँ 460 मीटर लम्बी एलिवेटेड सड़क बनाई गई है। यह स्टेशन यात्रियों को एयरपोर्ट का अनुभव करायेगा। स्टेशन का पुनर्विकास हो जाने से यहाँ से जन आकांक्षाओं के अनुरूप लम्बी दूरियों की ट्रेनों का संचलन सम्भव हुआ है। इससे राज्य की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार मिलेगा।


पूर्वोत्तर रेलवे पर लखनऊ सिटी स्टेशन को रू 08.28 करोड़, डालीगंज जं. स्टेशन को रू 28.45 करोड़, मैलानी जं. स्टेशन को रू 17.76 करोड़, लखीमपुर स्टेशन को रू 16.36 करोड़, बलरामपुर स्टेशन को रू 16.79 करोड़, तुलसीपुर स्टेशन को रू 11.69 करोड़, बढ़नी स्टेशन को रू 15.05 करोड़, रामघाट हाल्ट स्टेशन को रू 08.02 करोड़, सिद्धार्थ नगर स्टेशन को रू 11.18 करोड़, स्वामी नारायण छपिया स्टेशन को रू 12.13 करोड़, खलीलाबाद स्टेशन को रू 09.92 करोड़, आनन्द नगर जं. स्टेशन को रू 10.28 करोड़, गोंडा जं. स्टेशन को रू 49.50 करोड़, सीवान जं. स्टेशन को रू 50.28 करोड़, थावे जं. स्टेशन को रू 21.21 करोड़, मैरवा स्टेशन को रू 12.43 करोड़, एकमा स्टेशन को रू 07.49 करोड़, मसरख स्टेशन को रू 12.51 करोड़, गाजीपुर सिटी स्टेशन को रू 16.63 करोड़, मऊ जं. स्टेशन को रू 52.65 करोड़, बेलथरा रोड स्टेशन को रू 16.52 करोड़, सलेमपुर जं. स्टेशन को रू 15.12 करोड़, भटनी जं. स्टेशन को रू 42.62 करोड़, खोरासन रोड स्टेशन को रू 21.03 करोड़, कप्तानगंज जं. स्टेशन को रू 20.73 करोड़, बरेली सिटी स्टेशन को रू 20.67 करोड़, काशीपुर जं. स्टेशन को रू 10.96 करोड़, पीलीभीत जं. स्टेशन को रू 16.75 करोड़, टनकपुर स्टेशन को रू 15.98 करोड़, गुरसहायगंज स्टेशन को रू 08.96 करोड़ एवं कन्नौज स्टेशन को रू 15.12 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जायेगा। इस प्रकार उक्त स्टेशनों के पुनर्विकास पर कुल रू 593.07 करोड़ की लागत आयेगी।
अमृत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुये स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।

इसमें स्टेशन फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधायें, प्रसाधन, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, 12 मीटर चैड़े फुट ओवर ब्रिज अर्थात वर्तमान फुट ओवर ब्रिजों की तुलना में लगभग चार गुना चैड़ा, पार्किंग एवं सौर ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल भवन इत्यादि अत्याधुनिक सुविधाओं में विस्तार हेतु योजना तैयार की गई है और चरणबद्ध तरीके से उनका कार्यान्वयन किया जायेगा। स्टेशनों पर उन्नत यात्री सूचना प्रणाली, एग्जीक्यूटिव लाउन्ज एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज का प्रावधान आदि सम्मिलित है। स्टेशनों की सुन्दरता के लिये आकर्षक फसाड लाइटिंग लगाई जायेगी।


पूर्वोत्तर रेलवे पर लखनऊ मंडल के 21, वाराणसी मंडल के अंतर्गत 41 तथा इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत 49 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया जायेगा।


इन रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास के निर्माण से ट्रेनों के समय पालन में सुधार के साथ ही ट्रेनों की संरक्षा एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा तथा आवागमन की सुविधा को बेहतर करने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त इन रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास के बन जाने से नगर में निर्बाध सड़क परिवहन हो सकेगा। इसके साथ ही समपार पर कार्यरत रेल कर्मचारियों को अनुरक्षण हेतु अन्यत्र लगाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button