उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय महापुरुषों के सम्मान को लगातार ठेस पहुँचा रही हैं दिल्ली की महापौर : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता वीरेन्द्र बब्बर ने दिल्ली की महापौर डा. शैली ओबरॉय द्वारा अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय महापुरूषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कड़ी निंदा की है।

वीरेन्द्र बब्बर ने कहा है कि आज स्वामी श्रद्धानंद जी की जन्म जयंती है और तय कार्यक्रम अनुसार महापौर को प्रातः 10.30 बजे टाउन हाल प्रांगण में लगी स्वामी श्रद्धानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करना था पर उन्होने अंतिम समय कार्यक्रम रद्द कर दिया और केवल क्षेत्रीय उपायुक्त श्री मोहित बंसल एवं 5 निगम कर्मियों ने माल्यार्पण किया।

महापौर 23 दिसम्बर को स्वामी जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी नही आईं थी।

इससे पूर्व 10 सितम्बर 2023 को महापौर स्पोर्ट्स क्लब में पूर्व केंद्रीय मंत्री जी.बी. पंत की प्रतिमा का माल्यार्पण करने नही पहुंची थी।

इसी तरह 11 जनवरी 2024 को महापौर फतेहपुरी चौक पर स्वामी विवेकानंद तो 23 जनवरी को परेड़ ग्रऊंड स्थित नेता सुभाष चन्द्र बोस तो 18 फरवरी को पूर्व महापौर  शांति देसाई को पुष्पांजलि देने नही आईं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button